Header Ads Widget

Sensitive behavior in the workplace COVID-19

कार्यक्षेत्र में संवेदनशील व्यवहार COVID-19

Sensitive behavior in the workplace COVID-19
जैसा की आपको पता हैं, कि नोवल कोरोना वायरस COVID-19 के संक्रमण से पूरी दुनिया जूझ रही हैं | और अब तक न ही इसकी कोई दवा बनी हैं | कोरोना संक्रमण की रोकथाम नियंत्रण से सम्बंधित सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए हम अपना कार्य शुरू कर सकते हैं |

COVID-19 कार्यक्षेत्र में संवेदनशील व्यवहार में निम्न सुनिश्चित कर हम अपना और दूसरों का बचाव कर सकते हैं | 

स्व निरिक्षण : जाँच कर लें, आपको बुखार (90% फ़ारेनहाइट या ज्यादा)खांसी या साँस लेने में तकलीफ तो नही हों रही हैं | अगर ऐसे लक्षण हो, तो इसकी सुचना तुरंत अपने रिपोर्टिंग मैनेजर/HR को दें और चिकित्सक से सलाह लें | 

खांसते / छींकते वक़्त अपना मुहं हाथों नही बल्कि कोहनी से ढकें | 

अनावश्यक यात्रा न करें |

कार्य के दौरान मास्क पहन कर रखे | आप घर पर बना होममेड मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं | 

मास्क पहनने से पहले और उतरने के बाद हाथ धोएं | 

आरोग्य सेतु एप्प गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर रजिस्टर कर लें, यह एक आपको 

अपने आसपास मौजूद कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के बारें में जानकारी देता हैं और आप अपना बचाव कर सकते हैं | 

कार्यक्षेत्र या कार्य स्थल पर Social Distancing यानी 6 फीट/ 1 मीटर की दुरी का पालन करें |

कार्यस्थल पर किसी भी वस्तु को न छुए, अगर आवश्यकता हो तो दस्ताने पहने |

अपने निजी वाहन को (सैनेटाइज) या अच्छे से साफ़ करे और आप अकेले सवारी करें | 

लोग परिवहन का इस्तेमाल करते हुए भी अपने सह यात्रियों से Social Distancing बनाए रखे |

बार बार अपने हाथ साबुन और पानी से 20 सेकेंड तक रगड़ कर धोये | सार्वजनिक स्थानों से लोटने पर नांक साफ़ करने के बाद, खांसने व छिकने बाद जरुर हाथ धोये | यदि साबुन और पानी उपलब्ध नही हैं तो हाथ साफ करने के लिए सैनेटाइजर से अपने हाथ के सभी हिस्सों पर तब तक मले जब तक की वह सुख न जाये |

सामान्य शिष्ट व्यव्हार जैसे हाथ मिलाना आदि से परहेज करें | नमस्ते करें |

घर से साथ लाया हुआ खाना ही खाएं एवं सहकर्मीयों के साथ खाने से परहेज करें |

काम से लौटने के बाद मास्क और दस्तानों का सुरक्षित निस्तारण बंद कूड़ेदान करदे | यदि आप घर पर बने मास्क का प्रयोग कर रहे हैं | तो दो जोड़ी बना लें और इस्तेमाल किए गये मास्क को अच्छी तरह साबुन और गरम पानी से धौकर धुप में सुखाएं | और फिर इएस्तेमाल करें | और अपने कपडे बदल ले और अच्छे से धोने के बाद ही दौबारा उपयोग करें | 

जो सामान अपने साथ बहार ले गये हैं जैसे की पर्स या मोबाइल उसे भी घर पहुचने के बाद सैनेटाइज कर लें |

इस तरह से कार्यक्षेत्र में संवेदनशील व्यव्हार (Sensitive behavior in the workplace) रख कर और कोरोना संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा दिए गये सभी निर्देशों का पालन करने में मदद करें |



नमस्कार !!
खुश रहिये, स्वस्थ रहिये !! धन्यवाद 




'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();